CG SET 2019 examination prepration tip's
समय काम है अत : निम्न बातो का ध्यान रखते हुवे अपनी तैयारी पूरी करे .
1.पिछले कुछ सालों के प्रश्न-पत्रों को जरूर देख लें. इससे एग्जाम के पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझने में मदद मिलती है. इससे आपका आत्म-विश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही आपकी तैयारी भी सही दिशा में चलती है.
2. आपको अपने सिलेबस से पूरी तरह परिचित होना चाहिए. अब सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव ही आते हैं, इसलिए किसी भी टॉपिक को छोड़ना नहीं चाहिए.
3. आपको कुछ विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए. यह परीक्षा आपके पीजी कोर्स के अधिकतर विषयों को कवर करता है इसलिए हर विषय पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए.
4. पर्सनल नोट्स जरूर बनाने चाहिए. ये नोट्स 'लास्ट-मिनट स्टडी' के लिए बहुत उपयोगी होते हैं.
5. बड़े नोट-बुक्स या रजिस्टर रखना चाहिए. नोट बुक को तीन कॉलम में बांट ले. लेफ्ट कॉलम में टॉपिक, टाइटल, सीरियल नम्बर लिखें, बीच के कॉलम में मेन कटेंट और लास्ट कॉलम में कोई अपडेट या रेफरेंस लिखे.
6. आपको अपनी तैयारी सही तरीके से करनी चाहिए. आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा विषय कितना और कितनी देर के लिए पढ़ना है. समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए.
7. सबसे जरूरी बात यह है कि आपको सकारात्मक और आत्म-विश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए. आत्म-विश्वास से आपकी तैयारी का पता चलता है.
अगर आपने सोच लिया है कि आपको टीचिंग में अपना करियर बनाना है तो सेट पास करना आपका इस क्षेत्र में पहला कदम होगा
https://hamsfarnama.blogspot.com/20
https://hamsfarnama.blogspot.com/20

Comments